Friday, February 6, 2009

क्या आप जानते है

  • महात्मा गांधी सेतु पटना से हाजीपुर को जोड़ने को लिये गंगा नदी पर उत्तर-दक्षिण की दिशा में बना एक पुल है। यह दुनिया का सबसे लम्बा एक ही नदी पर बना सड़क पुल है।
  • मुगल बादशाह अकबर ने अपने शासन काल में कई पुस्तकालय बनाये। उसके पास २४००० पुस्तकें एवं पांडुलिपियों का भंडार था जबकि वह स्वंय अनपढ़ था।
  • मानव शरीर में जितनी मानव कोशिकाएँ है, उसके लगभग १० गुना अधिक जीवाणु कोष है।
  • आयु के साथ व्यक्ति के डी एन ए में कोई बदलाव नहीं आता है। अतः जन्म से मृत्यु पर्यंत डी एन ए एक सा ही रहता है।
  • कार्बन के रासायनिक यौगिकों को कार्बनिक यौगिक कहते हैं। प्रकृति में इनकी संख्या १० लाख से भी अधिक है।

No comments: