Thursday, May 29, 2008

गणितज्ञ नलिनी जोशी को सिडनी का प्रतिष्ठित पुरस्कार

भारतीय मूल की आस्ट्रेलियाई गणितज्ञ नलिनी जोशी को सिडनी के प्रतिष्ठित पुरस्कार एकेडमी ऑफ साइंसेज (एएएस) से सम्मानित किया गया। रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन द्वारा इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में की गई थी।

दरअसल यह पुरस्कार जोशी को गणित पर किए गए उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यो के लिए दिया गया है। जोशी वर्तमान में सिडनी विश्वविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग की प्रमुख हैं। जोशी ने बताया, मेरा जन्म म्यांमार में हुआ था, लेकिन मेरे पूर्वजों का ताल्लुक भारत के गुजरात और पंजाब राज्य से था। मेरे पिता 1971 में आस्ट्रेलिया आ गए। बचपन में अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थी लेकिन गणितज्ञ बन गई।

No comments: