Friday, October 24, 2008

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ईधन बैंक

फ्रांस ने भारत जैसे व्यापक ऊर्जा जरूरतों वाले देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ईधन बैंक गठित किए जाने का सुझाव दिया है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फ्रांस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी प्रणाली विकसित करने के प्रयास में है जिससे भारत जैसे देशों के विकास के लिए लंबे समय तक परमाणु ईधन की आपूर्ति होती रहे। इसी के तहत परमाणु ईधन बैंक की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है।

यह बैंक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की मान्यता वाले देशों को ही ईधन की आपूर्ति करेगा। हालांकि इस संबंध में प्रस्ताव अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा कि इस प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ विचार-विमर्श शुरू किया जाएगा।

No comments: