Saturday, September 27, 2008

चीनी अंतरिक्ष यात्री का स्पेस वाक

चीनी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग ने शनिवार की दोपहर (Sep 27, 2008; 03:39 pm) अंतरिक्ष यान शेनझू 7 के आर्बिटल माड्यूल से इतिहास रच दिया। वे स्पेस में चहलकदमी करने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए। वह करीब 13 मिनट तक अंतरिक्ष में रहे। किसी चीनी अंतरिक्ष यात्री के पहले स्पेस वाक का राष्ट्रीय टीवी नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 300 किमी ऊपर अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया। चीन अगले कुछ वर्षो में अंतरिक्ष में प्रयोगशाला बनाने का इरादा रखता है।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बीएसीसी के हवाले से बताया कि झाई के स्पेस वाक से पहले तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कंट्रोल पैनल का परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अपने ईवीए [एक्स्ट्रा व्हीकुलर एक्टिविटीज] स्पेस सूट को तैयार किया। 42 वर्षीय झाई झिगांग अभियान के कमांडर भी हैं।

No comments: