Saturday, July 12, 2008

उपनाम और आनुवांशिक समानताएँ

अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में गोद लिए गए पुरुष डीएनए जाँच से अपने वंशजों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और वाई क्रोमोसोम की मदद से इसमें सफलता भी पा रहे हैं। ये लोग इस तथ्य का सहारा ले रहे हैं कि एक जैसे उपनाम रखने वाले लोगों के बीच कभी-कभी आनुवांशिक समानताएँ मिल जाती हैं। डीएनए के 'डाटाबेस' से ये उन पुरुषों की पहचान करते हैं, जिनकी आनुवांशिक पहचान उनसे भी मेल खाती हों और तब वे यह देखते हैं कि क्या उनके अंतिम नाम भी एक हैं। इससे उन्हें यह पता चल सकता है कि उनके वंशजों ने किस तरह के उपनाम रखे होंगे। एक जैसे उपनाम वाले लोगों में जो आनुवांशिक समानताएँ मिलती हैं, वह वाई क्रोमोसोम पर पाया जाता है।

वाई क्रोमोसोम पर मिलने वाला यह गुण एक उपनाम की तरह थोड़े-बहुत बदलाव के साथ बाप से बेटे को मिलता जाता है। इस तरह के वंशानुक्रम के कारण एक जैसे उपनाम वाले लोगों के वाई क्रोमोसोम पर मौजूद उनके आनुवांशिक पहचान के निशान भी आपस में मेल खा सकते हैं।

'ट्री डीएनए' का 'वाईसर्च' : आनुवांशिक जाँच करने वाली अमेरिकी कंपनी 'ट्री डीएनए' के पास सवा लाख लोगों के उपनाम और उनके आनुवांशिक गुणों का रिकॉर्ड है। इस आँकड़े को कंपनी ने 'वाईसर्च' नाम से इंटरनेट पर डाल रखा है। इससे उन्हें इसका अंदाजा हो सकता है कि उन्हें अपनी जन्मभूमि की तलाश किस शहर से शुरू करना चाहिए। डीएनए की जाँच से किसी के भी वाई क्रोमोसोम पर मौजूद 67 आनुवांशिक गुणों का पता चलता है।

किसी और तरीके से गोद लिए कुछ पुरुषों के लिए उन्हें पैदा करने वाले का उपनाम पता कर पाना बहुत मुश्किल या असंभव है। डीएनए जाँच का यह असली चमत्कार है। वाई क्रोमोसोम एक रामबाण की तरह काम कर सकते हैं।


No comments: